फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझा प्रेमी युगल की मौत का मामला, सामने आई चौंकाने वाली बात

Wed, 03 Jul 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों कोतवाली क्षेत्र के होडलपुर में प्रेमी युगल की मौत का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही थी, लेकिन अब यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ गया है। 
विज्ञापन


युवक के पिता ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए चार आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक-युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

सोमवार को भागीरथ की गुफा के समीप खेत में युवक और युवती के शव पड़े मिले थे। पुलिस को युवक के शव के पास और उसके कपड़ों से सल्फास के पाउच मिले थे। पास में ही युवती का शव पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए आत्महत्या करने का मामला नजर आया, लेकिन युवक के परिजन युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं युवती के परिजन भी युवक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

चौंकाने वाली बात यह कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक-युवती के शरीर पर चोटों के निशान बताए गए हैं। इसके कारण प्रेमी युगल की मौत का मामला उलग गया है। वहीं युवक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

कोतवाली निरीक्षक इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के पहलू पर जांच की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें