फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंदी और बरेलवियों में टकराव, पथराव-बोतल फिंकाई

Mon, 11 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईदगाह कटघर स्थित सराय रुस्तम खां में मस्जिद तोसवी में मोहम्मद असरफ अली को इमामत से हटाने के लिए मस्जिद में बुलाई गई पंचायत में देवबंदी और बरेलवियों में टकराव हो गया। बरेलवी इमाम को हटाने पर अड़ गए जबकि देवबंदी इसके लिए राजी नहीं हुए। विवाद थोड़ी देर में ही बवाल में बदल गया। दोनों ओर से पथराव हुआ और बोतलें फेंकी गई। कई बाइकों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आठ लोग हिरासत में लिए। तब जाकर मामला शांत हुआ। इलाके में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी मो. असरफ अली तकरीबन 20 साल से मसजिद तोसवी के इमाम हैं। वह देवबंदी विचारधारा के हैं। वहीं मोहल्ले का अनवर पक्ष बरेलवी विचारधारा से ताल्लुक रखता है। वह असरफ को हटाकर उनकी जगह नए इमाम की नियुक्ति करना चाहते हैं। एक महीने से इस मुद्दे पर बात चल रही थी। 15 दिन पहले भी पंचायत बुलाई गई थी मगर, कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
रविवार सुबह तकरीबन 11 बजे अनवर ने एक बार फिर पंचायत बुलाई। इसमें मसजिद के अंदर दोनों पक्षों के लोग (देवबंदी और बरेलवी ) बैठे। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पंचायत में बरेलवियों ने लोहामंडी और शाहगंज के अलावा बाड़ी, धौलपुर से भी लोगों को बुलाया था। इमाम को हटाने पर सहमति नहीं बनी तो वोटिंग कराने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

चश्मदीदों ने बताया कि देवबंदी इसके लिए तैयार हो गए लेकिन बरेलवियों ने वोटिंग से फैसला करने से इंकार कर दिया। इसी पर विवाद शुरू हुआ। पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष लड़ते लड़ते मस्जिद से बाहर निकल आए। इसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। घरों की छतों से भी पथराव किया गया और बोतलें फेंकी गई। कई लोगों को चोटें आई लेकिन वे सामने नहीं आए।
सूचना पर तीन थानों की फोर्स पहुंची। मौके से आठ लोग हिरासत में लिए गए। तब जाकर बवाल थमा। इंस्पेक्टर रकाबगंज ने बताया कि इमाम मो. असरफ की ओर से तहरीर दी गई। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें