फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की सुरक्षा को लेकर चलेगा अभियान

Mon, 11 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बैंकों की सुरक्षा को लेकर शासन की ओर से विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार को प्रदेश भर की बैंकों में सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था ने अभियान को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। अभियान के दौरान बैंक सुरक्षा में लगाए गए कर्मियों की समीक्षा की जाएगी। अधिकांश समय बैंक सुरक्षा कर्मी परिसर के अंदर बैठे रहते हैं, जिससे उन्हें बैंक के बाहर की गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल पाती है। जारी किए दिशा-निर्देश में बताया गया है,    

कि बैंक की सुरक्षा में लगाए जाने वाले पुलिस कर्मियों को मुख्य दरवाजे से दूर सार्वजनिक स्थान पर नियुक्त किया जाए। अभियान के दौरान बैंक के पास खड़ी बिना नंबर की गाड़ियों के चालान काटे जाएंगे। बैंक के पास मौजूद पान व चाय की गुमटियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही उन व्यक्तियों से भी पूछताछ की जाएगी, जो बिना खाता नंबर के बैंक परिसर में उपस्थित मिलेंगे।
विज्ञापन


इस अभियान की देखरेख अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी करेंगे। अभियान जनपद के सभी क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

आसानी से होंगे शस्त्र लाइसेंस जारी
बैंक की सुरक्षा को देखते हुए शासन ने बैंक शाखा व बैंक कर्मी के नाम पर शस्त्र लाइसेंस बनाने का प्रस्ताव रखा है। नए प्रस्ताव में सरकारी प्रतिष्ठानों, बैंक शाखाओं की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनाए जाऐंगे। शासन की ओर से जारी दिशा निर्देेशों में बताया गया कि बैंक शाखाओं के ग्रामीण अंचलों में स्थापित होने पर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध शाखा स्तर की हो सके, इसके लिए बैंक शाखा के नाम पर शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

पिछले दिनों भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ में मुख्य महाप्रबंधक ने राज्य शासन को पत्र लिखकर बैंक शाखाओं के लिए शस्त्र लाइसेंस मिलने में देरी की शिकायत की थी। इस शिकायत व बैंकों का रिस्क प्रोन सेक्टर में शामिल होने के कारण शस्त्र लाइसेंसों में बैंक शाखाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें