फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू

Mon, 03 Jul 2017 04:14 PM IST
टीम डिजिटल फिरोजाबाद
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के सिरसागंज में नलकूप पर बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने वाले बिजली विभाग के बाबू को एंटी करप्‍शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी ने नलकूप कनेक्‍शन की फरियाद लेकर आए युवक से पांच हजार रुपये बतौर लिए थे। टीम ने नोट भी बरामद ‌कर लिए हैं।  
विज्ञापन


बताया गया है कि सिरसागंज के नगला खुशहाली निवासी अभिषेक ने नलकूप के बिजली कनेक्‍शन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्‍शन के लिए बिजली विभाग के बाबू आशुतोष कश्यप ने रिश्वत की मांग की। इस पर अभिषेक ने एंटी करप्‍शन विभाग में सूचना दी। 

इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और अभिषेक के जरिए पांच हजार रुपये बाबू को दिलवाए। बाबू ने रुपये रख लिए। इसमें सभी नोट केमिकल लगे हुए थे। इसके बाद विभाग के कार्यालय में पहुंची टीम ने आरोपी आशुतोष कश्यप को दबोच लिया। उसके पास से नोट बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


टीम की कार्रवाई से बिजली विभाग के कार्यालय में भगदड़ मच गई। सभी कर्मचारी और बाबू आफिस छोड़कर भाग गए। एंटी करप्‍शन की टीम बाबू को हिरासत में लेने के बाद सिरसागंज थाने ले गई। थाने में कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए गए बाबू को टीम एंटी करेप्शन कोर्ट मेरठ में पेश करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें