एटा में शुक्रवार को एक बच्चे का शव मिला। बच्चा कई दिन से लापता था। मृतक के पिता ने अपने पड़ोसी युवक पर बच्चे की बलि के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एटा में शुक्रवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के मानपुर गांव के पास एक बंद बोरी में बच्चे का शव मिला। शव कई दिन पुराना होने पर बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की शिनाख्त राजा उर्फ गुडडू (6) पुत्र प्यारेलाल निवासी शिवओमपुरी के रूप में की।
बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने पड़ोसी धर्मवीर पर बेटे की बलि के लिए हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसके चलते पुलिस ने पड़ोसी धर्मवीर को उठा लिया है।