फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में नामी उद्योगपति के बेटे की घर में घुसकर हत्या, मां की हालत गंभीर

Fri, 12 Jan 2018 05:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में अवध नगर कालोनी निवासी उद्योगपति के पुत्र की गुरुवार रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग मां के सिर पर तवा से कई वार किए गए। गंभीर हालत में उन्हें सैफई रेफर किया है। 
विज्ञापन


हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। घर में घुसकर लूट करने और करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर हत्या की जाने की चर्चाओं के बीच पुलिस जांच कर रही है। 

उद्योगपति रामेश्वर दयाल तापड़िया की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद घर में पत्नी बसंती देवी, दो पुत्र और एक पुत्री रह गए थे। पुत्री की शादी के बाद मौत हो गई। कुछ समय बाद एक पुत्र की भी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


करोड़ों की प्रॉपर्टी के वारिस एक मात्र बसंती देवी और उनका पुत्र मुरली मनोहर (50) ही रह गए थे। कई सालों से मां-बेटे बंद पड़ी मिल में बने दो कमरों में रह रहे थे। मिल का काफी हिस्सा किराए पर दे रखा था। इससे अच्छी खासी आमदनी होती थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने दरवाजा खुलवाने के बाद चारपाई पर सो रहे मुरली मनोहर और बसंती देवी पर हमला कर दिया। महिला के सिर पर तवे से कई वार किए जिससे वह बेसुध होकर गिर गईं। हमलावरों ने मनोहर के सिर पर भी कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

शुक्रवार सुबह जब कोई नहीं जागा तो चपरासी सनोद ने पीछे से सीढ़ी लगाकर कमरे में झांका तो अंदर मां-बेटे खून से लथपथ पड़े थे। सूचना मिलने के बाद एसपी राजेश एस, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी राकेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस बीच फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। रिश्तेदार सीताराम निवासी दुर्गा मिल स्टेशन रोड की ओर से हत्या और लाखों की लूट किए जाने का मामला पंजीकृत कराया है। 
 
मामले में एसपी राजेश एस का कहना है कि क्राइम सीन को देखकर लूट की संभावना लग रही है। हत्या की वजह करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। खुलासे के लिए टीमों को लगाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें