फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से छूटते ही बच्चा गैंग ने रुपयों से भरा थैला छीना

Thu, 03 Mar 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर लौट रहे पूर्व सैनिक से बच्चा गिरोह के सदस्य ने थैला छीन लिया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरोह के सदस्यों को एक दिन पहले ही चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चेतावनी देकर छोड़ा था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मंसूरपुरा गांव के पूर्व सैनिक रामौतार भारतीय स्टेट बैंक की बाह शाखा में आए थे। अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर थैले में रख लिए। घर लौटते समय सदर बाजार तिराहे पर बच्चा गैंग के एक सदस्य ने ये थैला छीन लिया और भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। उससे बैग बरामद कर लिया गया। पुलिस सूत्रोें ने बताया कि एनडी जैन पब्लिक स्कूल बाह के चालक  विजय सिंह साइकिल की दुकान पर टायरों में हवा भरवा रहे थे। तभी इसी गिरोह के चार सदस्यों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनकी जेब से 1500 रुपये निकाल लिए। जानकारी पर उन्होंने लोगों की मदद से सभी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। तब पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया था। इसके एक दिन बाद ही उन्होंने फिर से वारदात कर डाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें