फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की टीम ने रेलवे कर्मियों से की पूछताछ

Sat, 06 Feb 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्सल कांड की जांच करने आई सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने शुक्रवार को भी कई रेल अधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम ने पार्सल में होने वाले ‘खेल’ के बारे में तहकीकात की। कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। चीफ पार्सल आफिसर रहे चाहर ने अपने बयानों में भी कई कर्मचारियों के नाम टीम को बताए हैं।
विज्ञापन

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में अतिरिक्त पार्सल कई दफा पकड़े जा चुके हैं। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, तूफान और अवध एक्सप्रेस गाड़ियों में पार्सल के मामले में चालान भी किए जा चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि पार्सल के खेल में ही कई दफा ट्रेनों के प्लेटफार्म भी बदलवा दिए जाते हैं। सीबीआई की टीम ने रेलवे के वाणिज्य और परिचालन विभागों से जुड़े कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। टीम ने आगरा कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय में अफसरों से जानकारी ली। माना जा रहा है कि पार्सल कांड की जांच में सीबीआई कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम का खुलासा भी कर सकती है। बता दें कि गुरुवार को भी टीम ने कई कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें