दिल्ली से आगरा आ रहे दो कारोबारियों पर हमला कर दिया गया। इनमें एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे भी गोली मारी गई है, वहीं मृतक के परिजनों ने घायल कारोबारी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।
यह वारदात रविवार की सुबह मथुरा के फरह टोल प्लाजा के समीप हुई है। दिल्ली निवासी कारोबारी रोहित पहावा और संदीप कार से आगरा आ रहे थे। इनमें रोहित पहावा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि संदीप के हाथ में गोली लगी है।
संदीप घायल अवस्था में आगरा तक कार चलाकर पहुंचा। संदीप के मुताबिक फरह टोल प्लाजा के पास कुछ बदमाशों ने हमला किया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। कार में बैठे रोहित के सीने गोली लगी। एक गोली रोहित के मोबाइल फोन में भी फंसी है।