बिट्टू गुमशुदगी प्रकरण में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। उसके लापता होने के बाद उसकी तलाश में कोई टीमनहीं भेजी गई। शहर केथानों में उसके फोटो तक नहीं भिजवाए गए। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी नहीं निकलवाई। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। न्यू आगरा थाना पर हंगामा प्रदर्शन किया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन बिट्टू का सुराग नहीं लग पाई।
दोपहर 12 बजे सभासद कुंदनिका शर्मा के नेतृत्व में बिट्टू के परिवारीजन और अन्य लोग न्यू आगरा थाना पहुंचे। इससे पहले ये लोग एसएसपी से मिले थे। थाने में उन्होंने इंस्पेक्टर से पूछा कि इतना गंभीर मामला इतनी लापरवाही से क्यों लिया जा रहा है? कुंदनिका शर्मा ने पूछा कि बिट्टू की बरामदगी के लिए कोई प्रयास क्यों नहीं किया जा रहा है? उनका गुस्सा देख इंस्पेक्टर ने एक टीम मथुरा केलिए रवाना की। शहर के थानों को भी बिट्टू की फोटो और हुलिया भिजवाया गया।प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप पार्षद, दीपक ढल, नितिन कोहली, नवीन शर्मा, अमित शामिल रहे।
गंभीर नहीं है पुलिस
बिट्टू के पिता संजय अग्रवाल का कहना है कि पुलिस गंभीर नहीं लग रही है। उसके दोस्तों से पूछताछ में देरी की गई। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल भी चेक नहीं की गई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में होशियार है। इसलिए इसकी जरा भी संभावना नहीं है कि वह किसी परेशानी में खुद चला गया हो।