फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिढ़ाकुर में भवन मालिक को गोलियों से भूना 

Sat, 11 Jun 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
कस्बा में किराए के विवाद में शुक्रवार रात को भवन स्वामी नंदकिशोर (50) को गोलियों से भून दिया गया। उसे एक के बाद एक चार गोलियां मारी गईं। मृतक के बेटे ने रेस्टोरेंट संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी दौैलता, मलपुरा निवासी नंदकिशोर पुत्र देवी सिंह की मिढ़ाकुर में जमीन है। वहां एक भवन बना हुआ है। उसके एक हिस्से को नंदकिशोर ने नगला गूजरा निवासी यशपाल को किराये पर दे रखा था। यशपाल उसमें रेस्टोरेंट चला रहा था। नंदकिशोर के बेटे हरिओम ने बताया कि यशपाल से किराया बढ़ाने के लिए बोला था। मगर, वह राजी नहीं था। 15 दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात 11 बजे पिता अपने भवन पर मौजूद थे। यशपाल ने उन्हें फोन पर बताया कि नंदकिशोर गिर पड़े हैं। वह उन्हें अस्पताल ले जा रहा है। मौके पर आए तो खून ही खून बिखरा हुआ था। अस्पताल में उसके पिता को मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें चार गोलियां मारी गई थीं। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। हरिओम का कहना है कि यशपाल ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या की है।  

पंचायत में मांगी थी मोहलत 
हरिओम ने बताया कि यशपाल किराया नहीं दे रहा है। उससे खाली करने की कहने पर कोर्ट चला गया था। कोर्ट का समन भी आया था। पिछले दिनों गांव में पंचायत भी की थी। इसमें उसने छह महीने और रेस्टोरेंट चलाने की मोहलत मांगी थी। पंचायत में उसे कुछ दिन के लिए बोला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें