फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की मदद से लोगों को हनी ट्रैप में फंसा रहा था बीटेक छात्र, पुलिस ने लिया हिरासत में

Tue, 16 Apr 2019 12:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक कॉलेज का इंजीनियरिंग छात्र अपनी प्रेमिका और दो साथियों की मदद से लोगों को हनी ट्रैप में फंसा रहा था। एक युवक ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने सारा सच उगल दिया। उसकी प्रेमिका और साथी फरार हैं।
विज्ञापन

 
पिछले दिनों सहारनपुर के एक युवक की फेसबुक आईडी पर एक युवती के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई थी। इसके बाद एक युवती ने युवक से बात भी की। मदद के नाम पर 60 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। बाद में युवक को पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। 

इस पर उसने पड़ताल शुरू कर दी। बैंक और अन्य तरीकों यह पता कर लिया कि फेसबुक आईडी चलाने वाली युवती कहां की है। सिकंदरा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। वो बीटेक का छात्र है। शिकोहाबाद का रहने वाला है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गैंग में चारों इंजीनियरिंग के छात्र

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसने अपनी प्रेमिका और दो साथियों के साथ लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए गैंग बनाया। चारों इंजीनियरिंग के छात्र हैं। प्रेमिका के नाम से फेसबुक पर आईडी बनाई। इसमें फोटो किसी और का लगाया। 

इसके बाद कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवती अपना नंबर भी देती थी, जिससे बात होती थी। उसे कॉल करती थी। बातों के बाद मदद करने के लिए कहती थी। लोग विश्वास करके उसके बताए खाते में रकम जमा कर देते थे। युवक की प्रेमिका और दो साथी फरार हैं।

पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस का कहना है कि छात्र से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि आगरा में हनी ट्रैप के कई मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारी और कारोबारी भी इसका शिकार हो चुके हैं। 



पांच साल के मासूम ने दी मौत को मात, देखें वीडियो 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें