फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः कांस्टेबल ने महिला को मारा थप्पड़, लोगों ने की जमकर धुनाई, वीडियो वायरल

Tue, 16 Apr 2019 10:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
कांस्टेबल की धुनाई करते लोग
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-17 स्थित इंदिरा कालोनी में विवाद की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल को महिला पर हाथ उठाना भारी पड़ गया। गुस्साए लोगों ने कांस्टेबल की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान किसी भी राहगीर ने पिट रहे पुलिसकर्मी को बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो सोमवार को पूरे दिन चर्चा में रहा। हालांकि जैसे ही कांस्टेबल की पिटाई की सूचना चौकी के अन्य जवानों की लगी वह मौके पर पहुंच गए लेकिन घटनास्थल पर जवानों के पहुंचने से पहले ही पिटाई करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन


सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिवाकर तिवारी, मोनू, सोनू, हरकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार शाम करीब चार बजे की है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी दिवाकर तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से पूछताछ और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। सेक्टर-16 स्थित पुलिस चौकी को सूचना मिली कि सेक्टर-17 स्थित इंदिरा कालोनी में कुछ लोग कबाड़ का कारोबार करने वाले से मारपीट कर रहे हैं और उसके गल्ले से करीब 9200 रुपये भी जबरन निकाल लिए हैं। सूचना पर कांस्टेबल अमरजीत सिंह एक राइडर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि दिवाकर तिवारी, मोनू, सोनू, हरकेश व अन्य कुछ लोग एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहे हैं। जब कांस्टेबल अमरजीत ने दिवाकर को पकड़ने की कोशिश की तो बचाव में उसकी मां आ गई। आरोप है कि कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने दिवाकर की मां को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे दिवाकर तिवारी व उसके साथी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने कांस्टेबल अमरजीत सिंह को बुरी तरह पीटने लगे। कांस्टेबल से हाथापाई की जैसे ही सूचना चौकी पुलिस के अन्य कर्मियों को मिली वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पीसीआर ने कांस्टेबल व कबाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

घटनास्थल पर पहुंची पीसीआर ने घायल कांस्टेबल अमरजीत सिंह व घायल कबाड़ी नसीब को सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। कबाड़ी नसीब ने पुलिस को दिए बयान में बताया की वह रविवार शाम को दुकान में बैठा था। इसी दौरान दुकान पर दिवाकर तिवारी और उसके साथी आए और गाली-गलौच करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके साथियों ने गल्ले से 9200 रुपये भी निकाल लिए। विवाद की सूचना उनके बेटे ने पुलिस को दी और मौके पर कांस्टेबल अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्हें दिवाकर तिवारी व उसके साथियों ने बुरी तरह पीटा।

चौकी प्रभारी ने महिला से मारपीट के आरोप को नकारा
सेक्टर-16 स्थित चौकी प्रभारी बलदेव सिंह मलिक ने कांस्टेबल अमरजीत सिंह पर लगे महिला को पीटने के आरोप को सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल ने बचाव के लिए महिला को रोका था जबकि दो गुटों में मारपीट हो रही थी। इसी बीच महिला सामने आ गई और उसे पीछे हटने के लिए कांस्टेबल ने कहा, लेकिन महिला ने उन पर हमला कर दिया। उधर, सेक्टर-14 थाना पुलिस ने दुकानदार नसीब की शिकायत पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लूट समेेत अन्य संगीन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तीन दिन पहले माता मनसा देवी मंदिर में पिटा था पुलिस का जवान
चैत्र नवरात्र के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन को आई एक महिला से अभद्र व्यवहार करने के मामले में भी हरियाणा पुलिस का एक जवान तीन दिन पहले ही पिट चुका है। इतना ही नहीं इस मामले की भी श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वारयल कर दी थी। पहले तो स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने वीडियो माता मनसा देवी मंदिर की होने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन जब मामले में डीजीपी ने हस्ताक्षेप किया तो अधिकारियों ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कई दुकानदारों ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ के मामले में लोगों ने पुलिस कर्मी को पीटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें