फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी काउंसलिंग में हंगामा, कुर्सियां फेंकी

Thu, 11 Aug 2016 01:32 AM IST
बीटीसी काउंसलिंग में हंगामा, कुर्सियां फेंकी
विज्ञापन
डायट परिसर में अव्यवस्थाओं पर भड़के अभ्यर्थी अभ्यर्थियों की भीड़ के मद्देनजर कम पड़ गए 13 काउंटर अफरा-तफरी के कारण दो घंटे तक रोकी गई काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बीटीसी काउंसलिंग में अव्यवस्थाओं से नाराज अभ्यर्थियों ने डायट में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ कर दी। कुर्सियां फेंक दीं। हंगामे के चलते करीब दो घंटे तक काउंसलिंग बंद रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को शांत कराया। तब जाकर काउंसलिंग शुरू हो सकी।
विज्ञापन

बीटीसी-2015 के पहले बैच की काउंसलिंग चल रही है। बुधवार को हजारों की संख्या में अभ्यर्थी डायट पहुंचे लेकिन यहां सिर्फ 13 काउंटर लगाए गए थे, जिसके चलते अभ्यर्थियों की कतारें लग गईं। धीमी रफ्तार से डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने से अभ्यर्थी भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच गुस्साए अभ्यर्थियों ने काउंटर फेंक दिए।

आगरा में सबसे ज्यादा सीट
सीटों की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा आगरा में हैं। यहां 114 कालेजों में 5600 सीट हैं। इसमें विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसी के चलते अभ्यर्थियों की भीड़ ज्यादा रही।  
विज्ञापन


फाइलों के साथ बेकदरी 
अव्यवस्थाओं का आलम यह था कि शैक्षणिक रिकार्ड की फाइल रखने तक को जगह नहीं थी। फाइलों को कूड़े के ढेर की तरह पड़ा देख अभ्यर्थी आक्रोशित हो उठे थे। 

लगा जाम, फंसे रहे अभ्यर्थी 
अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते पंचकुइयां चौराहा पूरी तरह जाम हो गया। यहां करीब तीन घंटे तक जाम के हालात बने रहे। डायट परिसर वाले रास्ते पर अभ्यर्थी ही अभ्यर्थी दिख रहे थे। जाम में सैकड़ों अभ्यर्थी फंस गए।
विज्ञापन


वर्जन
13 काउंटर लगाए गए थे। भीड़ अधिक होने से व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। पुलिस के आने के बाद काउंसलिंग शुरू हुई। 
सुशील कुमार, प्रभारी डायट प्राचार्य 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें