भोपाल से नई दिल्ली तक 3 एसी कोच में सवार बहन के साथ 5-6 सहयात्रियों ने शराब के नशे में छेड़छाड़ शुरू की तो भाई ने रेलमंत्री को ट्वीट कर बचाने की गुहार लगाई। इसके चंद मिनटों बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
रेल मंत्री के ट्वीट पर कार्रवाई के भरोसे के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन के कोच में जाकर छेड़छाड़ करने वाले यात्री को पकड़ा। वो सेना का जवान है, जिसे सेना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उसका एक साथी फरार हो गया।
मामला सुपरफास्ट एसी एपी एक्सप्रेस का है। भोपाल से एसी कोच बी-4 में सीट नंबर 24 पर युवती सवार हुई, जिसे झांसी से सवार हुए शराब के नशे में डूबे सह यात्रियों ने परेशान करना शुरू कर दिया। युवती के भाई ने रेल मंत्री को ट्वीट कर कहा कि उनकी बहन के साथ गलत हरकत की जा रही है। कृपया मदद करें।