फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के लिए बहन ने दे दी भाई की हत्या की सुपारी

Fri, 11 Aug 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
हत्या की सुपारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा में चार बीघा जमीन में हिस्सा नहीं मिलने पर बहन ने भाई की हत्या के लिए सुपारी दे दी। भाभी ने ननद के खिलाफ डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एटा के अलीगंज निवासी प्रहलाद के पास चार बीघा पुश्तैनी जमीन है। जमीन में से उसकी हरदोई के संडीला निवासी शादीशुदा बहन हिस्सा मांग रही है। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद है। प्रहलाद की पत्नी शोभा का आरोप है कि उसकी ननद ने भूमि में हिस्सा लेने के लिए अपने रिश्तेदार को पति की हत्या कराने के लिए सुपारी दी है। 

उसने बताया कि पति उसके मायके में एक कार्यक्रम में शिरकत करने गया तो सुपारी लेने वाले रिश्तेदार ने उसे घटना की जानकारी दी। डीएम के समक्ष महिला ने दावा किया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करे तो उसका दूर का भाई सुपारी देने को लेकर कोर्ट में गवाही देने को तैयार है। शोभा की मानें तो पति ने पांच साले पहले ननद की शादी धूमधाम से की थी। 
विज्ञापन


शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद भी ननद अपनी ससुराल और पति को दरकिनार कर भूमि में हिस्सा मांग रही है। मामले को लेकर रिश्तेदारों की कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन कोई बात नहीं बनी। शिकायत पर डीएम ने एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें