फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर लीजिए लुटेरी दुल्हन की मुंह दिखाई, इसी ने ससुराल में कुत्ते को भी दिया जहर

Thu, 06 Jul 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राया (मथुरा)
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन और उससे शादी करने वाला व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहागरात से पहले ही ससुरालीजनों को जहर देकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन का एक फोटो सामने आया है। यह फोटो शादी का है जिसमें दूल्हा और दुल्हन दिखाई दे रहे हैं। चेहरे से मासूम दिखने वाली इस महिला की तलाश अब तक पुलिस नहीं कर पाई है, वहीं दुल्हन के कारनामे की चर्चा हर तरफ है। जहर खाकर बीमार हुए ससुरालीजनों का इलाज भी चल रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि राया की श्रीनाथधाम कालोनी निवासी मुकेश का जून माह में अलीगढ़ से संबंध तय हुआ था। एक जुलाई को वधु पक्ष के लोग लड़की को लेकर राया आ गए। गणेशबाग स्थित देवी मंदिर पर विवाह की रस्में हुई। दो जुलाई को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। इसके बाद रात को नई नवेली दुल्हन ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और उसमें कोई विषाक्त पदार्थ मिला दिया। जिसे खाकर पति मुकेश, सास, जेठ व परिवार के बाकी लोग कुछ देर बाद ही बेहोश हो गए। 

इसके बाद दुल्हन घर के सोने-चांदी के जेवर व कीमती सामान समेट कर निकल गई। उधर, तीन जुलाई की सुबह काफी देर तक परिवार के लोग नहीं जागे, तो आसपास के लोगों ने समझा कि विवाह कार्यक्रम से आए हैं, थकान के चलते सो रहे होंगे। लोगों को घटना की जानकारी तब मिली जब तीन जुलाई को दोपहर बाद मुकेश और उसकी मां को होश आया। 
विज्ञापन


घर का सामान अस्त-व्यस्त देख वे दंग रह गए। नई नवेली दुल्हन भी गायब थी। तब उन्हें समझ में आया कि दुल्हन उन्हें बेहोश कर सब कुछ लेकर चंपत हो गई। परिजनों को रसोईघर के पास कुछ गोलियां मिलीं। पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाना राया पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। परिजनों का कहना है कि उनके पालतू कुत्ते को भी विषाक्त भोजन खिलाया गया था। 
विज्ञापन

फर्जी निकला दुल्हन के घर का पता

शादी में धोखा - फोटो : फाइल फोटो
मामले में पीड़ित पक्ष दुल्हन को तलाश करने के लिए अलीगढ़ में बताए पते पर पहुंचा तो पता भी फर्जी निकला। पेशे से बिजली मिस्त्री मुकेश ने बताया कि ससुरालीजनों से अधिकांश मुलाकात अलीगढ़ में मंदिर व दूसरे स्थानों पर होती रही। घर पर वह कभी नहीं गया। वे उसका ठिकाना नहीं खोज सके। मुड़िया मेले में लगी पुलिस ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, बिचौलिया की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें