फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, आंख फोड़ी

Tue, 04 Aug 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवल गांव में सोमवार तड़के दबंग ने घर के बाहर सो रहे ग्रामीण नवाब सिंह और उसके बेटे सुरेंद्र पर हमला बोल दिया। चारपाई की पाटी से दोनों पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। नवाब सिंह की आंख भी फोड़ दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गोवल गांव के नवाब सिंह मजदूरी करते थे। उनके घरवालों ने बताया कि गांव का रहने वाला जवाहर सिंह रविवार रात शराब के नशे में घूम रहा था। नवाब सिंह से वह झगड़ा करने लगा। इस पर जवाहर सिंह के घरवाले पहुंचे और उसे घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नवाब सिंह और उसका बेटा सुरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो गए। सोमवार तड़के पांच बजे जवाहर सिंह हाथ में चारपाई की पाटी लेकर आया और नवाब सिंह पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इतनी बेरहमी से पीटा कि पाटी भी टूट गई। उसने टूटी पाटी की नोक से नवाब सिंह की आंखें फोड़ दी। सुरेंद्र बचाने आया तो उस पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने उसे बचाया। ग्रामीण दोनों पिता-पुत्र को एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए। यहां नवाब सिंह की मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र की हालत गंभीर होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर बरहन पुलिस मौके पर पहुंची। नवाब सिंह के भाई बालकिशन ने जवाहर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो घंटे बाद जवाहर सिंह को गांव मितावली से गिरफ्तार कर लिया। घटना से गांव में तनाव है। पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गांव में घूमता रहा आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी जवाहर भागने के बजाय गांव में काफी देर तक घूमता रहा। वह दो और लोगों को मारने की धमकी दे रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह पांच भाई है। भाई उसी का साथ देते हैं। पुलिस ने जब उसे गांव मितावली से गिरफ्तार किया तो भी उसे कोई पछतावा नहीं था।

शाम को घर बैठकर पी थी शराब
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रविवार शाम को नवाब सिंह के घर में ही बैठकर शराब पी थी। सुरेंद्र ने उसे पानी लाकर दिया था। फिर सुरेंद्र ने उसे अपने घर जाने को कहा था। बताते हैं कि जवाहर शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। गांव में लोगों के साथ उसका व्यवहार ठीक नहीं था।

महिलाओं से करता था छेड़छाड़
एसपीआरए बबीता साहू को ग्रामीणों ने बताया कि जवाहर आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। कई बार थाने में शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाने में तैनात एक सिपाही उसे संरक्षण देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें