फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह विधायक के ड्राइवर को गोली लगी

Wed, 12 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
पूर्व काबीना मंत्री एवं बाह से सपा के विधायक अरिदमन सिंह के ड्राइवर राजेश भदौरिया को मंगलवार रात खंदारी पर शराब के ठेके के पास संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसका कहना है कि जवाहर नगर के कुछ लोगों से झगड़ा चल रहा है। इसी में उस पर हमला किया गया है। उसके बायें हाथ पर गोली लगी है।
विज्ञापन

राजेश मूल रूप से पिनाहट का रहने वाला है। उसने बताया कि वह अरिदमन सिंह की गाड़ी पर ड्राइवर है। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे वह खंदारी स्थित शराब के ठेके पर बीयर लेने के लिए गया था। वहां उसके दोस्त शराब पी रहे थे। वह उनसे बात करने लगा। इसी बीच कुछ युवक आए। वह उन्हें पहचानता है।
उसने बताया कि उन्होंने उस पर फायर कर दिया। उसे हाथ में गोली लगी। वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। वह पास के ही प्राइवेट हास्पिटल में गया। यहां उपचार कराया। यहां से थोड़ी देर में उसे छुट्टी दे दी गई। उसने कंट्रोल रूम को भी फोन से सूचना दी। उधर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आ पाएगी। उसने थाना पर सूचना नहीं दी। जानकारी मिली है। इस पर जांच कराई जा रही है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। उसका उपचार करने वाले डाक्टर से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें