आगरा में यमुना पार की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के साथ खंदौली के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। उसने विरोध किया तो उसकी जान लेने का प्रयास किया गया। महिला की चीख सुनकर पहुंचे बस्ती के लोगों ने उसे बचाया।
आरोप महिला के दो जीजा और उनके एक दोस्त पर है। लोगों ने एक जीजा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। खून से लथपथ महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार रात की है।
महिला का पति से विवाद चल रहा है। वो मायके में रहती है। उसकी दो बहनें भी पति से विवाद के कारण मायके में रहती हैं। तीनों बहनों के पतियों के साथ केस भी चल रहे हैं। महिला की छोटी बहन की ससुराल खंदौली के एक गांव में है।