फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग: थाने के पास आधी रात तक बिक रही शराब, दुकानदार बोला- पुलिस की चिंता न करो, पैसे दो...पव्वा लो

Tue, 29 Sep 2020 06:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • न्यू आगरा थाने के पास ही आधी रात तक बिकती है ठेकों पर शराब
  • दिखावे के लिए डाल दिया जाता है शटर, नीचे से पैसे लेकर दी जाती है बोतल
विज्ञापन
रात 10 बजे के बाद शराब की दुकान के बाहर खरीदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा थाने के पास आधी रात को ठेकों पर शराब बिक रही है। ठेकों पर देर रात तक शराब बेचे जाने की यह हकीकत अमर उजाला टीम के स्टिंग ऑपरेशन में सामने आई। ठेके खोले जाने का समय रात 10 बजे तक का है लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस की जिम्मेदारी इस आदेश का पालन कराने की है, लेकिन यहां तो थाने के पास ही कायदे तार-तार हो रहे हैं। रात 12 बजे तक भी एक के बाद एक लोग शराब लेने आते हैं। उन्हें मालूम है कि शराब के ठेके आधी रात तक बंद नहीं होते।

रात 10 बजे के बाद भी खुली शराब की दुकान 

भगवान टाकीज फ्लाईओवर के सामने न्यू आगरा थाने से मुश्किल से 100 मीटर दूर रविवार की रात 10.45 बजे शराब का ठेका खुला था। सरेआम दारू बेची जा रही थी। दिखाने के लिए शटर डाल रखा था। 
विज्ञापन


शटर के नीचे की तरफ थोड़ी ही जगह छूटी हुई थी। इसी से लोग पैसे दे रहे थे। अंदर से बोतल मिल रही थी। एक जाता, दूसरा आ जाता। ठेके के चार कर्मचारी सामने खड़े थे। बराबर में कैंटीन है। वहां बहुत कम रोशनी में 10 लोग बैठे दारू पी रहे थे।

तीन कर्मचारी बाहर, एक अंदर से दे रहा था दारू

न्यू आगरा थाने से 500 मीटर आगे वाटरवर्क्स की तरफ रात 11 बजे शराब के ठेके का शटर बंद मिला। अंदर रोशनी थी। तीन कर्मचारी बाहर खड़े थे। एक ठेके के अंदर था। दारू लेने के लिए लोग आ रहे था।

बाहर खड़े कर्मचारी इशारा करते और वे लेने पहुंच जाते। एक ने शटर पर जैसे ही हाथ मारा, वैसे ही अंदर से आवाज आई, पैसे दो। उसने पैसे दिए, ब्रांड बताया और कहा कि  पव्वा चाहिए। एक मिनट बाद ही मिल गया।

'पुलिस की चिंता न कर...पैसे दे, पव्वा ले और चलता बन'

न्यू आगरा थाना से 500 मीटर की दूरी पर चल रहे ठेके पर रात 11:10 बजे एक युवक पहुंचा। उसने शटर पर हाथ मारा। ठेके के अंदर से कर्मचारी ने कहा कि क्या चाहिए।

युवक : ब्रांड का नाम लेकर, उसका पव्वा मिल जाएगा?
कर्मचारी : हां, पैसे दे, खुले देना।
युवक : पैसे दे रहा हूं, पुलिस तो नहीं आ जाएगी।
कर्मचारी: तू पुलिस की चिंता मत कर, शटर के नीचे से पैसे दे।
युवक : जल्दी दे दे, पुलिस न आ जाए।
कर्मचारी : कहा न पुलिस की चिंता मत कर, तू पैसे दे, पव्वा ले और खिसक ले।
विज्ञापन

चेकिंग कराई जाएगी : एसपी सिटी
सवाल : न्यू आगरा थाने के पास ही देर रात तक ठेकों से शराब बिक रही है, पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही ?
जवाब : थाना पुलिस से रिपोर्ट ली जाएगी। अगर ठेके बंद होने के समय के बाद भी शराब बिक्री मिली तो थाना पुलिस पर कार्रवाई होगी।
सवाल : आखिर यह कार्रवाई कब होगी, क्या शराब ऐसे ही देर रात तक बिकती रहेगी ?
जवाब : नहीं, सोमवार को ही न्यू आगरा और आसपास के ठेकों की रात में चेकिंग होगी। रात दस बजे के बाद शराब बिकती मिली, तो केस दर्ज कराया जाएगा।
(जवाब एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने दिए)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें