फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के मोबाइल में पत्नी की अश्लील वीडियो, जब पत्नी ने देखा तो हुआ ये

Sun, 15 Oct 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के मोबाइल में पत्नी ने अपने कुछ निजी वीडियो देख लिए। इस पर पति-पत्नी के बीच बखेड़ा हो गया। मामला थाने तक पहुंच गया। बाद में परिवारीजनों ने विवाद खत्म कराया। 
विज्ञापन


बता दें कि न्यू आगरा क्षेत्र निवासी युवती के प्रेम संबंध कई साल पहले एटा के युवक से हो गए थे। दोनों अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं। परिवारीजनों ने विरोध किया था। मगर, वह दोनों नहीं माने। युवती ने एक साल पहले घरवालों से बगावत कर प्रेम विवाह कर लिया। 

युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपने पति के मोबाइल में अपनी एक निजी वीडियो देखी। इस बारे में पति से बात की। वीडियो पति ने ही बनाई थी, इसमें पति भी नजर आ रहा है। वह अश्लील वीडियो है। 
विज्ञापन

पत्नी ने कहा कि मोबाइल को परिवार के अन्य लोग भी देखते हैं। अगर, मोबाइल उनके हाथ लग जाता है तो उसकी इज्जत खराब हो जाएगी। मोबाइल छीनने पर पति विवाद करने लगा। 

बात इतनी बढ़ गई कि युवती ने शनिवार को थाना हरीपर्वत पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दी। बाद में दोनों के घरवाले भी पहुंच गए। पति का कहना था कि वीडियो को वह डिलीट कर देगा। वह किसी को वीडियो क्यों भेजेगा, इसमें उसकी भी बदनामी है। 
विज्ञापन

पति बोला पत्नी का शक बेबुनियाद है। घरवालों ने दोनों को समझाया। इसके बाद दोनों साथ घर चले गए। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि दोनों में एक निजी वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। कोई शिकायत नहीं की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें