फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के धौलपुर में भीषण हादसा, आगरा के तीन लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

Mon, 18 Mar 2019 11:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के धौलपुर जनपद में सोमवार तड़के भीषण हादसा हो गया। इसमें आगरा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को धौलपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मृतक व घायल आगरा जिले के पिनाहट कस्बा के चांदनी चौक और मलन टोला निवासी हैं। ये सभी लोग बोलेरा कार से करौली स्थित कैला देवी से दर्शन कर अपने घर वापस आ रहे थे। दिहौली थाना क्षेत्र में धौलपुर-राजाखेड़ा हाईवे पर बोलेरो कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।  

थाना दिहौली में तैनात एएसआई पूरन पुरी ने बताया कि हादसा ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने की वजह से हुआ। हादसे में बोलेरो सवार 58 वर्षीय रामबाबू पुत्र रामचरन, 40 वर्षीय प्रेमचंद उर्फ गुडडू तथा 32 वर्षीय गजेंद्र उर्फ गज्जू निवासी पिनाहट की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

हादसे में बोलेरो सवार पांच अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए धौलपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दिलीप (35), ब्रह्मचारी (34), सूबेदार (20), श्याम गुप्ता (36) तथा सत्यवीर सिंह 20 शामिल हैं। 

धौलपुर के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार देने के बाद में सभी घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक प्रेमचंद के भाई श्यामबाबू की ओर से ट्रक चालक के विरुद्व दिहौली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

हादसे के बाद में धौलपुर पंहुचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि हादसे का शिकार बने लोग प्रत्येक महीने करौली जिले के कैलादेवी जाते थे। रविवार को भी सभी लोग पूर्व की तरह ही कैलादेवी दर्शन को गए थे। यह हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें