फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने कहा मेरी फ्रिज लौटा दो, भांजा घर के अंदर गया और कुल्हाड़ी लाकर कर दिया उनका काम तमाम

Wed, 14 Mar 2018 01:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के चित्राहट के कचौराघाट गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे छवि मोहन शुक्ला ( 47) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वह अपनी बहन के घर आए हुए थे। 
विज्ञापन


हत्या का आरोप उनके भांजे अंकित पर है। उसे पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उसे सिर्फ एक फ्रिज के लिए मामा के खून से अपने हाथ रंगे हैं।

छवि मोहन शुक्ला इटावा के अहेरीपुर के रहने वाले थे। कचौराघाट में उनकी बहन की ससुराल है। भांजा अंकित खोखा चलाता है। खोखा गांव के मोड़ पर है। छवि मोहन उससे मिलने के लिए आए थे। 
विज्ञापन

दरअसल, उन्होंने पिछले साल उसे एक फ्रिज दिया था। अब गर्मी आने पर उन्हें फ्रिज की जरूरत महसूस हुई। अंकित से कहा कि फ्रिज लौटा दे। अंकित इसके लिए राजी नहीं हुआ। 

कहने लगा कि आपने 11000 रुपये उधार लिए थे, पहले वह लौटाओ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छवि ने कहा कि उन्होंने कोई पैसा उधार नहीं लिया।

इसी बात पर घर के बाहर ही दोनों में कहासुनी हो गई। काफी लोग जमा हो गए थे। तभी अंकित गुस्से में आ गया। घर के अंदर गया। कुल्हाडी़ लेकर आया। उसने मामा पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। 
विज्ञापन

आरोप हुआ गिरफ्तार 

लोग पास जाने की हिम्मत न जुटा सके। छवि ने वहीं पर दम तोड़ दिया। खून काफी बह गया था। इसके बाद अंकित ने जैसे ही भागने की कोशिश की, उसे लोगों ने घेरकर पकड़कर लिया। 

पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चित्राहट थाना के प्रभारी ने बताया कि मामा की हत्या में अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें