फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एक और वारदात, सिर पर पत्थर मारकर युवक की हत्या

Sun, 20 Dec 2020 06:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा सदर के राजपुर चुंगी में दस्तावेज लेखक और प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी की बीच सड़क पर हत्या की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शहर में एक और हत्या हो गई। थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी में युवक को सिर कुचलकर मार डाला गया। इसके बाद उसके शव को अंसल एपीआई के गेट पर फेंक दिया गया। रविवार सुबह खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन



थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि बिचपुरी में रविवार सुबह अंसल एपीआई के गेट पर लोगों ने शव पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर या भारी वस्तु से प्रहार करके मारा गया था। घटनास्थल के पास ही खून के छींटे पड़े थे। पास ही बीयर की केन, देशी शराब का पव्वा और तीन प्लास्टिक के गिलास पड़े थे। इससे आशंका है कि मृतक के साथ कुछ और लोग रहे होंगे। किसी बात पर विवाद के बाद युवक के सिर पर पत्थर से प्रहार करके हत्या कर दी गई।


मृतक के दाहिने हाथ पर टैटू में फूल बना है। इसमें आरपी लिखा है। वह नीली धारीदार टी शर्ट, नीले रंग का लोअर, काली जैकेट पहने है। हुलिए से मजदूर प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन आसपास के किसी व्यक्ति ने उसकी पहचान नहीं की। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। 
विज्ञापन



सिकंदरा में मिला था महिला का शव 
शहर में सात दिन के भीतर ही यह दूसरी हत्या है जब शव को फेंका गया है। इससे पहले सिकंदरा के बाईंपुर में महिला की हत्या कर शव फेंका गया था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की हत्या भी सिर पर प्रहार करके की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें