फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में युवती को पिलायी नशीली कोल्ड ड्रिंक, इसके बाद किया ये

Thu, 09 Nov 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा से रोडवेज बस में बैठकर टूंडला जा रही युवती के साथ दो लोगों ने बेहोश कर दुराचार किया। इसकी रिपोर्ट युवती ने कोर्ट के आदेश पर थाना सकरौली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आगरा एत्मादौल्ला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोर्ट की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 सितंबर को वह आगरा से रोडवेज बस में टूंडला जा रही थी। उसी समय सुनील निवासी संजय नगर और उसके एक दोस्त ने उसे बस में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। 

इसके बाद वह अचेत हो गई थी। बेहोश होने के बाद आरोपी उसे बस से उतारकर सकरौली क्षेत्र के गांव पाल गढ़ी ले गए। जहां दोनों लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया था। मामले की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई। पुलिस इसे संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज नहीं मिला तो किया कुकर्म

थाना प्रभारी सकरौली ने बताया कि जिस स्थान की घटना दिखाई गई है वह फिरोजाबाद जिले में है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी। 

इसी क्रम में महिला थाने में एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई 31 अक्टूबर को उसके साथ दहेज की खातिर दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया था। जिसकी रिपोर्ट महिला ने विजय सिंह निवासी नगला पाठ एक फिरोजाबाद सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें