फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल की सोशल मीडिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, बंद कराए 40 फेसबुक अकाउंट

Thu, 22 Jun 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media
विज्ञापन
सोशल मीडिया को हथियार बना रहे मनचलों और खुराफातियों के गलत मंसूबों पर पानी फेरने के लिए पुलिस की साइबर सेल हरकत में आई है। पिछले दो महीनों में ही फेसबुक  के ऐसे 40 एकाउंट ब्लॉक करा दिए हैं जिन पर आपत्तिजनक और भड़काऊ मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। इनके अतिरिक्त फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट करने के चार मामलों में तमाम तस्वीरें भी डिलीट कराई गई हैं। यह अलग बात है कि एफआईआर न होने के चलते खुराफाती बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद से प्रदेश के तमाम जनपदों में सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है। आगरा में जनपद और रेंज की साइबर सेल की सक्रियता भी बढ़ी हुई है। व्हाट्स ऐप ग्रुप और फेसबुक पर जाति और धर्म पर आधारित तमाम संदेश शेयर किए जा रहे हैं। इनमें काफी आपत्तिजनक और भड़काऊ पाए गए। इनके एकाउंट ही ब्लॉक करा दिए गए। इनके अलावा व्हाट्स ऐप के 10 ग्रुप एडमिन को हिदायत देकर ग्रुप डिलीट कराए गए हैं।

रेंज साइबर सेल के प्रभारी संजीव कठेरिया का कहना है कि  शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। अगर कोई फिर से हरकत करता मिला तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। ज्यादातर मामले लड़कियों के फोटो शेयर कर देने के हैं। ऐसे ही चार मामलों में शेयर किए गए तमाम फोटो साइबर सेल ने डिलीट कराए हैं।
विज्ञापन


रेंज साइबर सेल के पास आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी से शिकायतें आई हैं। इनमें सबसे ज्यादा मथुरा की बताई गई हैं। चार महीने पहले मथुरा में कई लड़कियों के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए गए थे। यह मामला काफी चर्चित रहा था।

लोहामंडी में व्हाट्स ऐप पर आपत्तिजनक संदेश शेयर करने पर ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई को दो महीने हो गए। इसके बाद ही पुलिस ने व्हाट्स ऐप और फेसबुक पर पोस्ट किए जाने वाले भड़काऊ संदेश पर नजर रखना शुरू किया। सहारनपुर हिंसा के बाद इस पर ज्यादा ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें