कस्बे की नट बस्ती में किराए पर रहने वाले राजेंद्र (58) ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से 28 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
दोनों के शव शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों में से किसी का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है।
राजेंद्र जगदीशपुरा के लखनपुर के रहने वाले थे। रुनकता की नट बस्ती में हलीम के घर में तीन महीने से किराए पर रह रहे थे।उनकी पत्नी का तीस साल पहले निधन हो गया था।