पुलिस के मुताबिक दस साल से नौकर घर में काम रह रहा था और घर पर कब्जा करने की कोशिश में था।
सुसाइड करने वाले नौकर ने नौ पन्नों का पत्र भी छोड़ा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नौकर मानसिक रूप से विकृत था।
पांच लोगों की हत्या के बाद नौकर ने जहर खा लिया था। रुड़की अस्पताल से देहरादून ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीआईजी पुष्पक ज्योति, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी देहात मणिकांत मिश्र भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
साथ ही मौके पर एहतियात के तौर पर पीएसी तथा थाने की भारी फोर्स लगाई गई है।
बताया गया कि नौकर परिवार पर अपना प्रभुत्व जमाना चाह रहा था। जिस कारण परिवार ने उसे कुछ दिन पहले अलग कर दिया था। इस बात को लेकर वह गुस्से में था। उसने पूरे परिवार की हत्या करने की बात भी कही थी।