फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप से क्षुब्ध युवक ने लगा ली फांसी

Wed, 15 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
पवन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर के रोहता बाग में मंगलवार रात को पवन शर्मा (19) ने फांसी लगा ली। रोहता बाग, सदर निवासी उसके पिता परमानंद का आरोप है कि होली की पार्टी में मोबाइल चोरी होने पर बेटे को उसका दोस्त धमका रहा था। घर आकर मारपीट की। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। इससे वह दहशत में था। पुलिस ने देव चाहर, धर्मेंद्र चाहर, सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पवन ग्वालियर स्थित ट्रक के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। परमानंद का आरोप है कि सोमवार शाम को होली की पार्टी में पवन को द्वारिका ग्रीन फेस-1 निवासी देव चाहर, धर्मेंद्र चाहर और उसके दोस्त बुलाकर ले गए थे। देव चाहर का मोबाइल चोरी हो गया। देव ने पवन पर आरोप लगाया। उसका मोबाइल भी ले लिया। दोस्तों के साथ मिलकर पवन की तलाशी ली। मोबाइल नहीं मिला तो धमकाने लगे। मंगलवार को देव और अन्य घर आए। मोबाइल नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी। मारपीट कर चले गए। रात तकरीबन 10 बजे पवन कमरे में चला गया। बुधवार की सुबह तकरीबन छह बजे पवन का शव पंखे से लगे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पवन पांच भाई और बहन में सबसे बड़ा था। पिता ने थाना सदर में तहरीर दी है। आरोपी युवक काफी दबंग हैं। इस वजह से कालोनी में उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं बोलता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें