फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त में आया थाने से फरार आरोपी

Sun, 05 Feb 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
थाना लोहामंडी पुलिस की अभिरक्षा से ढाई महीने पहले हथकड़ी सहित हुआ था फरार, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना लोहामंडी से पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सहित फरार हुआ रोहित माहौर ढाई महीने बाद एक बार फिर गिरफ्त में आ गया। पुलिस हथकड़ी बरामद नहीं कर सकी है। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लोहामंडी इंस्पेक्टर ने बताया कि कारवान गली, लोहामंडी निवासी रोहित माहौर को 18 नवंबर 2016 को चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़ा था। उसे हथकड़ी लगाकर थाने में रखा था। 19 नवंबर 2016 को वह थाने से हथकड़ी सहित फरार हो गया। इस मामले में सिपाही सौदान सिंह, संतरी होमगार्ड संतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्हें जमानत करानी पड़ी थी। रोहित पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। रविवार को उसे मालवीय कुंज पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। हथकड़ी बरामद नहीं हो सकी। अब पुलिस हथकड़ी बरामद करने के प्रयास में लगी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रोहित वाहन चोर है। उसके खिलाफ थाना शाहगंज में चांदी लूट का मुकदमा दर्ज है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया।

खुद ही खोल ली थी हथकड़ी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने हथकड़ी खुद ही खोल ली थी। पहले रस्सी को खोला। इसके बाद हथकड़ी को हाथ में सरसों का तेल लगाने के बाद उतार लिया था। इसके बाद उसे यमुना में फेंक दिया। थाने से भागने के बाद अलग-अलग स्थान पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें