आगरा के थाना एत्माद्दौला के पास यमुना किनारे पेड़ से बांधे गए फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस का कहना है कि युवक मैनपुरी के थाना घिरोर के दुष्कर्म के मामले में आरोपी था। मामला आत्महत्या का है।
रविवार को कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। कपड़ों से बरामद आधार कार्ड से मृतक की पहचान प्रेमपाल (28) पुत्र सियाराम निवासी गांव बमरौली, थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी की हुई।
सूचना पर परिजन आगरा आ गए। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला कमलेश सिंह ने बताया कि प्रेमपाल आगरा की एक ऑयल मिल में मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उस पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा था।