फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह के सेवादार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को दी थी धमकी- अंजाम ठीक नहीं होगा

Mon, 05 Oct 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हत्यारोपी नदीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में थाना एत्माद्दौला के सामने दरगाह के सेवादार मोहम्मद जाकिर की हत्या दरगाह पर कब्जे के विवाद में की गई थी। हत्या के 15 महीने बाद गिरफ्तार आरोपी नदीम पुत्र सलीम शाह ने पुलिस को पूछताछ में यह बताया। मृतक आरोपी का मौसेरा भाई था। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। आरोपी पुलिस को भी धमकी दे चुका है। 

विज्ञापन


सदर क्षेत्र शहीद नगर निवासी मोहम्मद जाकिर (52) पुत्र अब्दुल वासे थाना एत्माद्दौला के सामने दरगाह पर सेवादार था। 23 अप्रैल 2019 में उसकी सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अब्दुल राजिक ने मुकदमा दर्ज कराया था। 


थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दरगाह के मुतवल्ली सलीम शाह है। जाकिर सलीम शाह की बड़ी पत्नी की बहन का लड़का था। सलीम शाह ने उसे 15 साल पहले सेवादार के रूप में रखा था। जाकिर को लोग मानने लगे थे। यह बात सलीम शाह को बुरी लगने लगी। इस पर वह अपने पास ही चढ़ावे की रकम रखने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डंडे से प्रहार करके की थी हत्या

सलीम के बेटे इकबाल और नदीम का जाकिर से विवाद हो गया था। सलीम को लगा कि जाकिर दरगाह पर कब्जा कर लेगा। सलीम ने दरगाह पर ही आने वाले डंडे वाले बाबा नामक व्यक्ति को सेवादार के रूप में रख लिया। इसके बावजूद लोग जाकिर के पास ही आते थे। इस पर नदीम ने जाकिर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके लिए डंडे वाले बाबा से बात की। 

लालच दिया कि दरगाह का सारा कार्य उसे दे देंगे। 23 अप्रैल 2019 की रात को दोनों ने जाकिर के सिर में डंडे से प्रहार करके हत्या कर दी। दरगाह के कमरे में लाश छोड़कर दोनों भाग गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। शनिवार रात को नदीम पुत्र बाबा सलीम खां निवासी हवेली कबीर खां, थाना नाई की मंडी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को भी धमकी दे चुका है नदीम

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नाई की मंडी के नगला हवेली निवासी नदीम के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में वारंट जारी हुए थे। इस पर पुलिस ने दबिश दी थी। मगर, आरोपी ने नाई की मंडी थाना के प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी को फोन पर धमकी दी थी।

आरोपी कहा था कि मुझे पकड़ने की कोशिश की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। आरोपी नदीम के खिलाफ  नाई की मंडी और एत्माद्दौला थाना में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, बलवा, धोखाधड़ी, जुआ, मारपीट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें