फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनर रिंग रोड पर हादसा, चार विदेशी पर्यटक घायल

Sun, 11 Dec 2016 11:46 PM IST
इनर रिंग रोड पर हादसा, चार विदेशी पर्यटक घायल
विज्ञापन
हादसे में आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
घने कोहरे में रविवार सुबह इनररिंग रोड पर टोल प्लाजा के पास आगरा से दिल्ली जा रही टेंपो ट्रैवलर और दिल्ली से आगरा आ रही डिजायर कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक अमेरिकी पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीन के दो पर्यटकों को भी चोट आई।
आगरा से चीनी यात्रियों का पांच सदस्यीय दल दिल्ली जा रहा था। ये लोग टेंपो ट्रैवलर में थे। दिल्ली से अमेरिकी नागरिक को लेकर कार से आ रही थी। पुलिस ने बताया कि कार गलत दिशा में थी। कोहरा घना था। कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसी के चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

इसमें अमेरिकी नागरिक केविन हेजेक गंभीर रूप घायल हो गए। उन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चीन के पर्यटकों में से भी दो को हल्की चोटें आई हैं। केविन हेजेक से प्राप्त आईकार्ड के अनुसार, वह एप्पल कंपनी में कार्य कार्यरत हैं। वह दिल्ली में अपने दोस्त की शादी में आए हुए थे, आगरा घूमने आ रहे थे।
इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर घने कोहरे के चलते कार चालक प्रदीप अपनी लेन छोड़कर आगरा से दिल्ली जा रही लेन पर गाड़ी को ले गए। लगभग एक किमी चलने के बाद रहनकलां पर हादसा हुआ। आगरा से पांच सदस्यीय चीनी दल में मिस ज्योंग झींक, विन क्यू, टयूझौंग झौंउ, एक्सिंग वांग और जिनली टेंपो ट्रैवलर में थे। भिंड़त की आवाज सुनकर ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

यूपी 100 ने की घायलों की मदद 
एत्मादपुर ( आगरा)। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। मगर दिक्कत यह आ रही थी कि घायल डिवाइडर के दूसरी तरफ थे। इस पर यूपी - 100 का स्टाफ कट से मुड़कर आने के लिए आगे चला गया। यह देख ग्रामीण भड़क गए। थोड़ी देर बाद वैन वापस आई और घायल अमेरिकी पर्यटक को अस्पताल भेजा। सूचना पर एसओ पर्यटन भी मौके पर पहुंच गए थे। उधर चीन के पर्यटक अपनी गाड़ी से दिल्ली वापस चले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें