फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत छह की मौत

Sun, 09 Oct 2016 01:05 AM IST
सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत छह की मौत
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। शमसाबाद में बाइक सवार पिता-पुत्र ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जबकि मलपुरा में जयपुर हाईवे पर बाइक ट्रक में जा घुसी। हादसे में दंपति घायल और उनके पुत्र की मौत हो गई। वहीं, बाह के व्यक्ति की फीरोजाबाद में हादसे में मौत हो गई।
शमसाबाद के ग्राम गढ़ी शक्कन निवासी बच्चू सिंह (65) अपनी पत्नी माया देवी (62) और बेटे मानसिंह (42) के साथ शनिवार को अपनी ससुराल ग्राम कासिमपुर धौलपुर से लौट रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम गढ़ी हरलाल के पास शमसाबाद की तरफ से जा रही तेज गति ट्रैक्टर ट्राली ने असंतुलित होकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बच्चू सिंह और माया देवी को घायल अवस्था में आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बच्चू सिंह ने दम तोड़ दिया। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इरादतनगर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। घटना की रिपोर्ट थाना इरादतनगर में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मलपुरा में दोपहर लगभग एक बजे आगरा-जयपुर हाईवे पर राजकुमार निवासी सरवतपुर बमरौली कटारा अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्र प्रशांत (3) व पुत्री के साथ ससुराल जाजऊ फतेहपुर सीकरी से लौट रहे थे। रास्ते में महुअर पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। इससे सभी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची किरावली पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। वहीं, बाह के बिजौली निवासी गंभीर सिंह (45) औरैया से बाइक पर सवार होकर आगरा जा रहे थे। तभी मटसैना थाना क्षेत्र में मक्खनपुर-फीरोजाबाद के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी। वहीं, फतेहपुर सीकरी में चिश्ती की मजार पर बिहार से जियारत करने आये एक अज्ञात जायरीन दुर्घटना में घायल हो गए। उनके साथी उन्हें फुटपाथ पर पड़ा छोड़कर चले गए। जानकारी होने पर पुलिस ने उन्हें एसएन अस्पताल आगरा भिजवाया।
विज्ञापन


देर रात तकरीबन 12:15 बजे धनौली निवासी राजू आटो लेकर बिचपुरी से पथौली नहर होते हुए जा रहा था। तभी पीछे से आते ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। टक्कर से आटो पलट गया। हादसे में राजू सहित आटो में सवार उसके दो बेटे घायल हो गए। इनमें एक की उम्र छह साल तो दूसरे की तीन साल थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले ट्रक को नहीं पकड़ा जा सका है। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। राजू की भी हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें