फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव, कई ट्रेनें गुजरीं

Tue, 31 Jan 2017 12:51 AM IST
ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव, कई ट्रेनें गुजरीं
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
शाहगंज में रुई की मंडी रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रैक पर कई घंटे तक शव पड़ा रहा और ट्रेनें शव के ऊपर से गुजरती रहीं मगर घंटों तक जीआरपी नहीं पहुंची। कई घंटे बाद आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

शाहगंज में रुई की मंडी रेलवे फाटक के नजदीक सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि तकरीबन सुबह छह बजे शव पड़ा देखा गया था। सुबह नौ बजे तक शव पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गईं। इसकी जानकारी देने पर पुलिस ने जीआरपी का मामला बताया। जीआरपी भी घंटों तक नहीं पहुंची। इसी बीच ईदगाह से आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव को ट्रैक से हटाने के बाद जीआरपी को सूचना दी। मृतक की जेब से निकले कागजों के आधार पर उसकी पहचान पचगाई पट्टी, ताजगंज निवासी सोरन सिंह (36) के रूप में हुई। आरपीएफ के मुताबिक, युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत होती है। किसी गाड़ी से नहीं गिरा है। वहीं इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

चीता मोबाइल की टक्कर से हादसा, एक की मौत 
आगरा। थाना रकाबगंज के शमशान घाट तिराहे पर सोमवार रात को चीता मोबाइल की टक्कर से हादसा हो गया। बाइक से जा रहे तीन लोग सड़क पर गिर गए। बाइक सवार सात वर्षीय बालक पीछे से आती बस की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक का पिता और दादी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

हजरतपुर, टूंडला, फीरोजाबाद निवासी राजेश रविवार रात को रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में सदर के सेवला आया था। सोमवार रात को वह बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ सात साल का बेटा सत्येंद्र और मां राजाबेटी भी साथ थीं। राजेश ने बताया कि वह जैसे ही शमशान घाट तिराहे पर पहुंचा, वैसे ही एक चीता मोबाइल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह तीनों गिर पड़े। यह देखकर पुलिस कर्मी भाग गए। सत्येंद्र सड़क पर दूर गिरा और वह एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। राजेश भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजेश ने चीता मोबाइल से टक्कर की मौखिक सूचना दी थी। मगर, लिखित में शिकायत नहीं की। बताया गया है कि वह टैंपो और बस के बीच से बाइक निकाल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक गिर गई। उसने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें