फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा लेखपाल, फिर जमकर किया तांडव

Sat, 30 Sep 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
वाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में नशे में धुत्त एक लेखपाल ने अपने साथी सहित थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस के साथ गाली-गलौज की। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों मे लेखपाल को जैसे-तैसे काबू में किया। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर नशे में धुत्त दो लोग थाना रामगढ़ पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। दोनो का आरोप था कि पुलिस जुआरियों और सटोरियों को संरक्षण दे रही है। दोनों ने पुलिस कर्मियों से जम कर गाली गलौज की।

शराब पीकर थाने में हंगामा करना लेखपाल एवं उसके साथी को उस वक्त महंगा पड़ गया जब थानाध्यक्ष रामगढ़ ने दोनों का मेडिकल कराने जिला अस्पताल भेज दिया। जब दोनों थाने में हंगामा कर रहे थे उसी वक्त एसओ रामगढ़ प्रवींद्र कुमार थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


जब एसओ मे सख्ती से पूछताछ की तो दोनो ने अपने नाम सैलई निवासी राजपाल पुत्र राधेश्याम और सिपाहीराम पुत्र भोपतराम बताया। राजपाल सिंह कन्नौज जिले में लेखपाल के पद पर तैनात है।

 पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सरकारी ट्रामा सेंटर में चल रहे मेडिकल जांच के दौरान स्टाफ से मिलीभगत कर लेखपाल ने तबियत खराब होने का बहाना बनाकर भर्ती होने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते अस्पताल के स्टाफ ने ड्रिप हटा कर रवाना कर दिया। 

थानाध्यक्ष रामगढ़ ने बताया कि राजपाल और सिपाही राम नशे की हालत में थाने में हंगामा कर रहे थे।  पुलिस लेखपाल और उसके साथी पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें