बरनाहल। गांव कसौली में बुधवार की रात एक शादी समारोह में घराती ओर बाराती पक्ष में मारपीट हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी दयानंद की पुत्री रूबी की बारात बुधवार को शिकोहाबाद के गांव गागपुर से आई थी। दूल्हे रवि के साथ जयमाला आदि के कार्यक्रम होने के बाद अचानक एक बाराती की घराती मंजेश से किसी बात को लेकर बहस हो गई।
कुछ ही देर में बहस मारपीट में तब्दील हो गई। अचानक शादी समारोह में मारपीट होने से माहौल बिगड़ गया। समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस झगड़ा कर रहे निरोत्तम व संजय को पकड़ कर थाने ले गई। कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए।