फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जगतपुर में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खुदकुशी कर ली। घटना के समय सभी परिजन घर के बाहर थे। घर वापस आने पर शव बरामद में लगे कुंडे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी आशीष राम कोतवाली क्षेत्र में ज्योंति तिराहा के पास एक टेंट की दुकान किए हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम घर में पशु बांधने को लेकर उनकी पत्नी ने 16 वर्षीय पुत्री शीतल को डांट दिया। इसके बाद किशोरी घर के अंदर चली गई। घर के सभी लोग बाहर थे, तभी किशोरी ने साड़ी का फंदा बनाकर बरामदे में लगे कुंडे से फांसी लगा ली। जब मां घर में आई तो बेटी का शव फंदे पर लटकता देख चीख निकल गई। जानकारी मिलने के बाद आशीष राम भी दौड़ते हुए घर आ गए।

माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। शीतल के पिता ने बताया कि उसके दो पुत्र व इकलौती पुत्री शीतल थी। वह पढ़ने में बेहद होशियार थी। इस बार उसने 11वीं कक्षा में प्रवेश किया था। वह घर में सभी की लाडली थी। महज मां की डांट से क्षुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठाया जो उन्होंने कभी सोचा भी न था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें