जाखू में टूटे घर के ताले, नकदी और जेवर ले उड़े चोर
शिमला। थाना छोटा शिमला के तहत हाउसिंग बोर्ड कालोनी जाखू में एक घर के ताले तोड़कर चोरों ने दस हजार की नकदी और लाखों के जेवर उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चोरी की यह घटना शहर के वीआईपी क्षेत्र में हुई है। शिकायतकर्ता नीरज अधिवक्ता हैं। दर्ज शिकायत के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ किसी पारिवारिक समारोह में शहर से बाहर गए थे। बारह अप्रैल की रात को चोरी की घटना हुई है। इसमें दस हजार नकदी और करीब सात तोले सोने के गहने गायब हैं।