फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एनएच-2 पर लंगड़े की चौकी के पास शनिवार सुबह नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत का कहना है कि नगर निगम के कूड़ा वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी शुभम कश्यप (20) पुत्र मुरारीलाल है। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि शुभम सुबह साइकिल से काम पर जा रहा था। वाटर वर्क्स से आगे आया पहुंचा ही था कि पीछे से आते नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी।

इससे शुभम वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर भाग निकला। पुलिस घायल को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर पहुंची। सूचना पर परिवारीजन भी आ गए। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां शुभम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें