कुल्लू। सदर कुल्लू पुलिस ने भुंतर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवाओं से चरस व अफीम के खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों केसों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है। बहरहाल पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस टीम रोजाना की तरह नाकाबंदी और पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान पुलिस ने शक होने पर एक युवक को तलाशी के लिए रूकने को कहा लेकिन वह पुलिस को देख की भागने लगा। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे धरदबोचा और तलाशी करने पर 22 वर्षीय सलीम निवासी ग्राहन जिला मंडी के कब्जे से एक किलो 118 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं एक अन्य मामले में भुंतर पुलिस ने चुट्टी बिहाली के पास नाकाबंदी के दौरान ली गई तलाशी में एक 34 साल के युवक के 786 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने टेक चंद निवासी गोहर जिला मंडी को रंगे हाथ धर दबोचा है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने चरस व अफीम किसे खरीदी है इस बारे में भी पूछताछ चल रही है।