फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डीसीएम दुकानों में घुसी, नुकसान

विज्ञापन
डीसीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। कस्बे में गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित डीसीएम जनरल स्टोर व मिठाई की दुकान में घुस गई। इससे दुकानों में रखा हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक ने भागने की कोशिश की। पर, दुकानदारों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी राजपाल उर्फ बबलू और भगवान सिंह की चौराहे पर जनरल स्टोर एवं मिठाई की दुकान हैं। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे एक डीसीएम अनियंत्रित होकर इन दोनों दुकानों में घुस गया।

इससे दुकानों की दीवारें टूट गई। डीसीएम की टक्कर से दुकान में रखी हजारों रुपये की मिठाई फर्नीचर, काउंटर आदि टूट गए। घटना के बाद चालक ने भागने की कोशिश की। हालांकि डीसीएम के टकराने की आवाज पर दौड़े लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस डीसीएम एवं चालक को थाने ले गई।
विज्ञापन


डीसीएम चालक अयूब निवासी हापुड़ ने बताया कि वह हापुड़ से माल लेकर कन्नौज जा रहा था। झपकी आने से यह हादसा हो गया। खबर लिखे जाने तक चालक थाने में ही बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें