फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव और महावन में हो गया शौचालय घोटाला

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव और महावन नगर पंचायत में शौचालय घोटाला सामने आया है। जो शौचालय गरीबों के घरों पर बनवाए जाने थे उन्हें पैसे वालों के घरों पर बनवा दिया। चेयरमैन और ईओ पर आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद की महावन, गोकुल और बलदेव नगर पंचायत में ओडीएफ के तहत बनाए गए शौचालय का एडीएम कानून व्यवस्था ने निरीक्षण किया। बलदेव और महावन में इसके लिए सर्वे के बजाए अपने चहेते लोगों को 12-12 हजार रुपये जारी कर दिए।



इसमें भी ये राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजने के स्थान पर बैंक मैनेजर के नाम लाभार्थियों की लिस्ट के साथ जारी की गई। ये राशि किस लाभार्थी को मिली है किसे नहीं इसका कोई रिकार्ड दोनों नगर पंचायतों में नहीं मिला।
विज्ञापन



लाभार्थियाें का चयन करने के लिए महावन में सर्वे करने वाला सफाई नायक शरीफ अहमद और बलदेव में सफाई नायक श्याम पांडेय मौके पर घरों की जानकारी नहीं दे सका। बलदेव में जांच के दौरान तुलाराम, कुंदनलाल, कुसुम सैनी, पूरन सिंह, तेजपाल सिंह, दाऊदयाल सहित कई लाभार्थी ऐसे मिले, जिनके मकान बहुमंजिला थे। इनके घरों में पहले ही शौचालय मौजूद थे।


श्रीनाथ पाठक के घर में शौचालय नहीं है, लेकिन योजना में चयन नहीं किया गया। महावन में भी अपात्रों को ये राशि बांट दी गई। एडीएम रमेशचंद्र ने बताया कि बलदेव के ईओ रजनीश शर्मा को भ्रामक रिपोर्ट देने और लापरवाही के लिए चेतावनी जारी की गई है। सफाई नायक श्याम पांडेय बलदेव और शरीफ अहमद महावन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें