फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या से सनसनी, दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Sep 2020 04:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

सूचना पर एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ भोगांव अमर बहादुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलने के बाद वारदातस्थल पर पहुंचे मैनपुरी एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज में एक बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला घर में अकेली रहती थीं। महिला का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में ग्रामीणों ने शनिवार शाम को दो भतीजों के घर आने की जानकारी पुलिस को दी। पुत्र ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव सुल्तानगंज निवासी 80 वर्षीय जशोदा देवी पत्नी स्वर्गीय सोनेलाल घर में अकेली रहती थीं। वह दो बेटियों की शादी कर चुकी हैं। वहीं एक बेटा ब्रह्मानंद फिरोजाबाद के आजाद नगर में परिवार के साथ रह रहा है। रविवार की सुबह जशोदा देवी का शव कमरे के बाहर बरामदे में पड़ा मिला। उनके मुंह से खून बह रहा था और गले में अंगौछा का फंदा कसा हुआ था। 

सूचना पर एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ भोगांव अमर बहादुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को जशोदा के भतीजे सुभाष और पप्पू पुत्र प्रहलाद निवासी संतनगर फिरोजाबाद घर आए थे। दोनों ने घर पर खाना खाया। रात को वह लोग छत पर टहलते हुए भी नजर आए थे। सुबह जब वृद्धा का शव घर में मिला तो दोनों भतीजे घर पर नहीं थे।


पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के कुछ घंटे बाद ही बेटा ब्रह्मानंद भी गांव आ गया। उसने पप्पू व सुभाष के खिलाफ हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि हत्या किस मकसद को लेकर की गई, इसको लेकर बेटा पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे सका। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 

मृतका के दो भतीजे घर पर आए हुए थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तफ्तीश की जा रही है। जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - अजय कुमार पांडेय, एसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें