फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः बच्चों के विवाद में मारपीट, तमंचे से फायरिंग में एक घायल, इलाके में फैली दहशत

Sun, 20 Sep 2020 04:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रविवार दोपहर दो बजे पप्पू का बेटा रामलखन (18) और राजू का बेटा श्लोक (14) घर के बाहर खड़े हुए थे। उनमें किसी बात पर गालीगलौज शुरू हो गई। रामलखन और श्लोक में मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना एत्माद्दौला के हनुमान नगर में रविवार दोपहर दुकानदार पप्पू को गोली मार दी गई। आरोप है कि पप्पू के बेटे रामलखन का पड़ोसी राजू के बेटे श्लोक से विवाद हो गया। इसी बीच बड़े घर से बाहर निकल आए। दोनों ओर से मारपीट हो गई। राजू ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



हनुमान नगर, थाना एत्माद्दौला निवासी पप्पू की घर के बाहर स्टेशन मार्ग पर परचून और अंडे की दुकान है। उसके घर के सामने ही राजू सविता का घर है। रविवार दोपहर दो बजे पप्पू का बेटा रामलखन (18) और राजू का बेटा श्लोक (14) घर के बाहर खड़े हुए थे। उनमें किसी बात पर गालीगलौज शुरू हो गई। रामलखन और श्लोक में मारपीट शुरू हो गई। दोनों की आवाज सुनकर घरवाले निकल आए। दोनों को लड़ता देखकर बड़े भी लड़ने लगे। 

ये भी पढ़ें एक्सक्लूसिव: मारुति वैन में एक साथ सात मरीजों का उपचार, कैमरा देखकर भागा चालक
विज्ञापन


रामलखन का आरोप है कि राजू घर से तमंचा निकाल लाया। उसने पिता पप्पू को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली पप्पू के बाएं हाथ में कोहनी के पास लग गई। गोली मारने के बाद आरोपी राजू परिवार सहित फरार हो गया। सूचना पर थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं आ सका। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें