फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाजार गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
फांसी
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। गांव खुजा के पास गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी युवक का शव जामुन के पेड़ पर लटकता मिला। बुधवार को युवक घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। सूचना मिलने के बाद एएसपी भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। परिवारीजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी रामप्रकाश का 18 वर्षीय पुत्र निकेतन मिश्रा बुधवार दोपहर को साइकिल से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन किसी कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया। अनहोनी की आशंका से परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन निकेतन के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। गुरुवार की सुबह गांव खुजा के पास ग्रामीणों ने निकेतन का शव जामुन के पेड़ पर लटकता देखा।

जानकारी होने के बाद परिवारीजन घटनास्थल पहुंच गए। वहां कुछ ही दूरी पर युवक की साइकिल भी खड़ी मिली। इधर सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता का कहना है कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर टांगा गया है। हत्या किसने और क्यों कि इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें