फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हमले के आरोपी ने फिर पुलिस पर दागी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। अक्टूबर माह में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले के आरोपी ने शुक्रवार की एक बार फिर रात पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने हमलावर को दबोच लिया है। शनिवार उसे जेल भे दिया गया।


यूपी-100 के पुलिसकर्मी 20 अक्टूबर को ठाकुर जी महाराज मंदिर के समीप जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने जा रहे थे। तभी मंदिर से कुछ दूरी पर एक युवक बाइक पर बैठ कर भागने लगा था। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया था।
विज्ञापन


घटना के बाद खुद एसपी राजेश एस ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपी की तलाश के लिए कांबिंग कराई थी। तब उसे पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। हालांकि घटना के बाद से ही पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी थी।

शुक्रवार की रात दरोगा कमल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस ने एक संदिग्ध घूम रहे युवक को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया तो युवक ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। हालांकि फायर होने के बाद भी सिपाहियों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा भी बरामद होने का दावा किया है। हमले के आरोप में पकड़ा गया युवक कुलदीप यादव पुत्र हृदयराम है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुलदीप ने ही 20 अक्टूबर को पीआरवी के पुलिसकर्मियों पर फायर किया था। दरोगा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शनिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें