औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत के बाद परिवारीजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, गांव में दबी जुबान से ऑनर किलिंग की भी चर्चा हो रही है। उधर, थाना पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी न होने की बात कही है।
थाना औंछा के एक गांव में सोमवार रात को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में दुपट्टा के फंदा से लटका हुआ मिला था। युवती की मौत की जानकारी होने के बाद ग्रामीण घर के बाहर जमा हो गए। जिसके बाद परिवारीजनों ने आत्महत्या की बात कही।
कुछ गिने चुने लोगों के साथ मंगलवार तड़के घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवारीजनों ने पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी। वहीं गांव में दबी जुबान से ग्रामीणों में आनर किलिंग की भी चर्चा भी कर रहे हैं। थाना पुलिस से जब जानकारी ली गई। तो थानाध्यक्ष ने घटना के संज्ञान में न होने की बात कही।