पडरौना। मंगलवार की शाम करीब सात बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने से एक बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक अपने भाई का इलाज कराने जिला अस्पताल आया था।
पडरौना कोतवाली के गांव माघी विशुनपुरा निवासी राज कुमार मंगलवार की शाम को अपने भाई का इलाज कराने जिला अस्पताल आया था। इमरजेंसी वार्ड के सामने बाइक खड़ी करके वह अंदर चला गया। 10 मिनट बाद ही बाहर आया तो बाइक चोरी हो चुकी थी। बाइक मालिक ने रविंद्रनगर पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी।